जोधपुर। सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद एक युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और हुक्का बार (रेस्टोरेंट) ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार करने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ देवनगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि चौहाबो निवासी युवती ने एफआइआर में नई सडक़ क्षेत्र निवासी काजू पुत्र नियामत अली के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बच्चे की मौत पर भड़के परिजन, जेकेलोन अस्पताल में किया जमकर हंगामा, सुरक्षा कर्मियों से धक्का मुक्की
इंस्टाग्राम पर सम्पर्क होने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी और वे एक-दूसरे के करीब आते गए। युवक ने उसे शादी करने का विश्वास दिलाया। दो माह पहले आरोपी उसको जलजोग के पास स्थित हुक्का बार व रेस्टोरेंट ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।
अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
इसके बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने इनकार कर दिया। तब पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उप निरीक्षक सर्जिल मलिक को जांच सौंपी गई है।
ट्रैक्टर को लेकर राजस्थान के इस बेटे किया ऐसा आविष्कार नहीं रहेगी ड्राइवर की दरकार, देखें वीडियो
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HA1w5V
0 comments:
Post a Comment