बाप औद्योगिक क्षेत्र में कोई उद्यमी नहीं दिखा रहा रुचि, इस वजह से उद्यमी बना रहे दूरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बाप में 5 उद्यमी ही आए, 98 का इंतजार

 

जोधपुर. एक ओर औद्योगिक विस्तार के लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों की मांग की जा रही है, वहीं रीको की ओर से फलोदी उपखण्ड की बाप तहसील में औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। विभिन्न इकाइयों के लिए यहां कुल 103 प्लॉट काटे गए हैं। हाल यह है कि सवा साल में यहां केवल 5 उद्यमी ही आए और अभी 98 का इंतजार है। जबकि 24 मार्च 2017 से लॉटरी से भूखण्डों का आवंटन शुरू किया गया था।


दूर होने के कारण रुचि नहीं

जोधपुर से बाप करीब 170 किमी दूर है। उद्यमियों के अनुसार, जोधपुर से इतनी दूर जा कर व्यापार करना औद्योगिक दृष्टि से सही नहीं है। साथ ही, बाप के आसपास कोई बड़ी इंडस्ट्री विकसित नहीं है, इस वजह से जोधपुर व आसपास के उद्यमियों ने रुचि नहीं दिखाई।

शुरू में ही आए, बाद में कोई नहीं आया
रीको की ओर से इस प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपए खर्च कर सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट्स और इलेक्ट्रिफिकेशन आदि सुविधांए विकसित कर आवंटन के लिए भूखण्ड तैयार किए गए। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुरू में ही 5 आवेदक उद्यमी आए। इनके बाद, अब तक किसी ने आवेदन ही नहीं किया।


ये इकाइयां लग सकेंगी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस क्षेत्र को रैड कैटेगिरी में रखा है। यहां साल्ट ग्राइंडिंग, स्टोन कटिंग, स्टोन पॉलिशिंग, ऑइल मिल्स इकाइयां और इंजीनियरिंग गुड्स की इकाइयां लग सकेंगी, जो नॉन वॉटर इंटेंसिव हो।

प्लॉट्स का वर्गीकरण
यह औद्योगिक क्षेत्र 200 बीघा अर्थात करीब 32.402 हैक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है। यहां 103 प्लॉट काटे गए हैं।

 

इतना दूर, सोच ही नहीं सकते

इस दौर में, 170-175 किमी दूर जाकर कौन वहां उद्योग लगाएगा, नया तो क्या पुराने व वरिष्ठ उद्यमी भी वहां जाकर उद्योग लगाने के बारे में सोच ही नहीं सकते। सरकार व रीको को जोधपुर के नजदीकी क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्रों की योजना बनानी चाहिए थी, जो नजदीकी क्षेत्रों में है, उन क्षेत्रों को जल्द विकसित कर आवंटन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
आसाराम धूत, उद्यमी व पूर्व अध्यक्ष, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन


प्रोत्साहित कर रहे

सरकार की योजनानुसार कार्य हुआ। प्लॉट आवंटन किए जा रहे हैं। उद्यमियों को वहां उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।
विनीत गुप्ता, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sSdGlZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment