मोदी मैराथन में दौड़े युवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में हुआ आयोजन
फलोदी. केन्द्र में भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को मेजर शैतानङ्क्षसह स्टेडियम में भाजयुमो जिला फलोदी के तत्वावधान में मोदी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज विश्नोई, जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, संयोजक राजेन्द्र कुमावत, जिला उपाध्यक्ष गोविन्दसिंह भाटी, प्रधान अभिषेक भादू व शिवकुमार व्यास ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज विश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। साथ ही जनता को कई योजनाओं की सौगातें भी दी गई है।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल प्रतापत, दीपक सोनी, शिवकुमार व्यास, जयप्रकाश बोहरा, ओमप्रकाश गोदारा, विरेन्द्र सिंह खेतूसर, गजेन्द्र जोशी, सत्यनारायण सोढा, अशोकसिंह, रामेश्वर सियोल, जितेन्द्र व्यास, श्याम काछबाणी, मुकेश, जीवनराम, जगदीश पालीवाल, दिनेश अमराणी, शिव , दिलीप छंगाणी, नरेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
विजेताओं को दिया इनाम-
मैराथन में छात्र वर्ग में बलदेव देवड़ा प्रथम, हीरालाल विश्नोई द्वितीय, मूलाराम चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में उर्मिला सुथार प्रथम, सिणगारी द्वितीय, भंवरी विश्नोई तृतीय स्थान पर रही। मैराथन के विजेताओं में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 3100 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 2100 रुपए व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपए का इनाम दिया गया।
कमल सन्देश यात्रा आज-
शनिवार सुबह ९ बजे नगरपालिका चौराहे से कमल सन्देश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें दुपहिया वाहन शामिल रहेेंगे। कमल सन्देश यात्रा नगरपालिका चौराहे से रवाना होकर नई सडक़, कचहरी, जवाहर प्याऊ सहित शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लटियाल माता मंदिर पंहुचेगी। जहां सभा का आयोजन होगा। भाजयुमो द्वारा कमल सन्देश यात्रा में अधिकतम भागीदारी की अपील की गई है।
----------------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J7Pyli
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment