एेसा होगा जोधपुर शहर का 9वां ओवरब्रिज, एक्सक्लूसिव डिजाइन सिर्फ पत्रिका में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में है। दो ओवरब्रिज का लोकार्पण और एक ओवरब्रिज का शिलान्यास प्रस्तावित है। सीएम दौरे से ठीक दो दिन पहले अब आरटीओ ओवरब्रिज जिसका शिलान्यास किया जाना है उसका नक्शा और डिजाइन अनुमोदित की गई है। जोधपुर विकास प्राधिकरण कार्यकारी समिति की बैठक में मंगलवार को आयुक्त दुर्गेश कुमार बिस्सा की अध्यक्षता में इसका अनुमोदन किया गया।
बैठक में चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से गत बैठक 17 अप्रैल 2018 में लिए गए निर्णयों की पुष्टि करते हुए लगभग 71 करोड़ की लागत से आरटीओ रेलवे फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। यह ओवरब्रिज रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या सी-168 (आरटीओ ऑफिस फाटक) जयपुर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 25) के निकट बनेगा। आरटीओ कार्यालय में वाहनों के आवागमन के लिए इस क्रॉसिंग का उपयोग किया जाता है। बैठक में प्राधिकरण सचिव अरूण कुमार पुरोहित, निदेशक वित्त टीडी शर्मा, उपायुक्त श्रवण सिंह, चंचल वर्मा, राकेश कुमार शर्मा, निदेशक विधि मोहरसिंह, निदेशक अभियांत्रिकी सुखराम चौधरी, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग संजीव माथुर, उपनिदेशक पर्यटन भानुप्रताप ढाका, एसई पीएचईडी डॉ. डी.के पेडिवाल, डीवाईएसपी पुलिस प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

 

यह होगी ओवरब्रिज की खासियत

- जयपुर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर 5.50 मीटर की दो लेन चढऩे व उतरने के लिए होगी
- दूसरी ओर 80 फीट रोड पर 5.50 मीटर की एक-एक लेन चढऩे व उतरने के लिए होगी।

- रेलवे स्पान 4 लेन का प्रस्तावित है।
- पुल की कुल लम्बाई 1370 मीटर है।

- इसमें कुल 38 पिलर लगेंगे।
- आरओबी के निर्माण की लागत 71 करोड़ प्रस्तावित है।

------------

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने में जुटे नेता

जोधपुर. भाजपा शहर जिला जोधपुर प्रधान कार्यालय में राज्यसभा के मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दो दिवसीय जोधपुर प्रवास को लेकर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी की अगुवाई में जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई।
शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की आमसभा को लेकर मण्डल और मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा व महेंद्र मेघवाल ने बताया कि पंचारिया ने मोर्चा, मण्डल और विभिन्न पदाधिकारियों को अलग- अलग जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान मण्डल व मोर्चावार विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए विशाल रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मसिंह चौहान, ओमप्रकाश दैया, नाथूसिंह राठौड़, अतुल भंसाली, संगीता सोलंकी और मोहन वसनानी मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे जा रहे लक्ष्य
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जोधपुर दौरे की पूर्व तैयारी को लेकर देहात जिले में विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश विश्नोई ने बताया कि लूणी विधायक जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में उनके निवास पर देहात जिला अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में लूणी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री और वरिष्ठजनों ने भाग लिया। मण्डल को 700 का टारगेट दिया गया है। बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र की बैठक विधायक अर्जुनलाल गर्ग की अध्यक्षता में हुई। यहां मंडल अध्यक्षों को ५०० का लक्ष्य दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K58nJH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment