इस छात्रसंघ अध्यक्ष के थे मंत्री सरीखे ठाठ, विश्वविद्यालय ने चलाई सुविधाओं पर कैंची, 8 लाख के हिसाब पर विवि ने साधी चुप्पी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- 8 महीने तक 14 कर्मचारियों पर विवि को 8 लाख का चूना

 

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ अध्यक्ष कांता ग्वाला को उपलब्ध कराए 14 संविदा कर्मचारियों में से 10 कर्मचारियों की सेवा गुरुवार को समाप्त कर दी। शेष 4 कर्मचारी नौ दिन बाद, 30 जून को हट जाएंगे। विवि के कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. प्रदीपकुमार शर्मा ने तीन दिन पहले पीआरओ से प्रेस नोट जारी करवाकर कहा था कि छात्रसंघ अध्यक्ष को नियमानुसार 14 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। इन कर्मचारियों के वेतन पर विवि को 8 लाख रुपए का चूना लगा है। फिलहाल यह तय नहीं है कि यह राशि किससे वसूल की जाएगी।
'पत्रिका' ने 14 जून को 'छात्रसंघ अध्यक्ष या मंत्री!' शीर्षक से प्रकाशित समाचार में विवि की ओर से छात्रसंघ अध्यक्ष को दिए गए 14 कर्मचारियों की पोल खोली थी। विवि ने गत 20 सितम्बर 2017 को एक आदेश जारी कर ठेका फर्म को छात्रसंघ अध्यक्ष व उनके कार्यालय के लिए 14 संविदा कार्मिक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। इनमें 6 सिक्योरिटी गार्ड, दो चपरासी, दो उच्च कुशल, दो कुशल कर्मचारी व दो लिपिक थे। इन कर्मचारियों के वेतन पेटे आठ महीने में करीब 8 लाख रुपए विवि के बजटे से खर्च किए गए। अनूठा मामला राजस्थान विवि जयपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष को 4 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। एमडीएस विवि अजमेर, मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि उदयपुर, कोटा विवि, गंगासिंह विवि बीकानेर के अलावा जोधपुर के राष्ट्रीय विधि विवि, कृषि विवि और आयुर्वेद विवि में छात्रसंघ अध्यक्षों को एक भी कर्मचारी नहीं दिया गया है। इस तरह जेएनवीयू छात्रसंघ अध्यक्ष को पूरे सत्र के दौरान 14 कर्मचारी उपलब्ध कराना प्रदेश में अनूठा उदाहरण है।

 

9 दिन पहले हटाए 10 कर्मचारी

जेएनवीयू ने छात्रसंघ अध्यक्ष को 30 जून 2018 तक के लिए 14 कर्मचारी दिए थे। इनमें से 10 कर्मचारी नौ दिन पहले हटा दिया। शेष 4 कर्मचारी भी नौ दिन बाद स्वत: हट जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी विवि में मार्च महीने में नियमित परीक्षाएं शुरू होते ही छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया था। लेकिन जेएनवीयू ने छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया।

 

विधायकों से भी आगे छात्रसंघ अध्यक्ष
विवि सूत्रों के मुताबिक जेएनवीयू में छात्रसंघ अध्यक्ष को मंत्री जैसी सुविधाएं देने का सिलसिला पूर्व कुलपति डॉ. आरपी सिंह ने शुरू किया था। कांता ग्वाला से पहले के कुछ अध्यक्षों को भी 14 कर्मचारी मिले थे। जबकि विवि के सिण्डीकेट सदस्य फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई और बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग को भी सरकार से मात्र एक गार्ड मिला हुआ है। यह सुविधा भी दोनों विधायकों ने नहीं ली है। वर्ष 2015 से पहले के छात्रसंघ अध्यक्ष को 2-4 कर्मचारी मिलते थे।

 

10 हटाए हैं, 4 भी हट जाएंगे
हमनें दस कर्मचारियों को हटा दिया है। चार अन्य कर्मचारी भी 30 जून को हटा लिए जाएंगे।

डॉ. राधेश्याम शर्मा, कार्यवाहक कुलपति, जेएनवीयू जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tucSU1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment