फलोदी की महिलाओं ने लिया राजनीति में स्वच्छता का संकल्प

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत महिलाओं के साथ बैठक
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
फलोदी. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए गुरुवार को शहर के संजयनगर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। साथ ही समाज में आगे आकर काम करने वाली महिलाओं से प्रेरणा लेंगे। बैठक के दौरान महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति का संकल्प भी लिया।
बैठक में महिलाओं ने कहा कि राजनीति में महिलाएं आगे नहीं आने से लगातार महिलाओं की भागीदारी कम हो रही है। अब समय आ गया है महिलाओं को अपनी कार्यक्षमता के प्रदर्शन का। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर राजनीति में हिस्सा लें तथा राजनीति मेेंभ्रष्ट और अपराधिक प्रवृति के लोगों का कभी समर्थन नहीं करें। महिलाओं ने कहा कि जनता के वोटों जीतकर सदन में जाने वाली महिला जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने चाहिए। जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिल सके। बैठक में महिलाओं ने कहा कि नेता तो सिर्फ वोट मांगने आते है और वापस अपनी शक्ल भी नहीं दिखाते हैं। जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। बैठक में महिलाओं ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए राजनीति में भागीदारी का आह्वान किया।
यह रहे उपस्थित-
बैठक में पिंकी पुरोहित, निरमा, सुनीता, कंचन राजुपरोहित, उमा जोशी, सन्तोष भार्गव, काजल, हवा देवी, दरिया, पवनी, लीला, सुवा, मनीषा, राजूदेवी, चंदू देवी, प्रियंका प्रजापत, रेखा पुरी, पतु देवी, गोमती देवी, सन्दर देवी, उमा देवी, रामी देवी, मुरारीलाल थानवी, पार्षद प्रदीप भार्गव, करणसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे। (निसं)
महिलाओं ने लिया संकल्प-
बैठक में महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रीय होकर अन्य को भी प्रेरित करने, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ान में सहयोग करने, अपराधिक अतीत वाले, भ्रष्ट और अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ कभी नहीं देने का संकल्प लिया। (निसं)
-------------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2kGPP4p
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment