मोदी की उपलब्धियां गिनाने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल आएंगे जोधपुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर शहर में होने वाले प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केन्द्रीय वित्त एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल शिरकत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर एवं देहात की संयुक्त मेजबानी में दो जून को बासनी स्थित एम्स ऑडिटोरियम में होने वाले इस सम्मेलन में गोयल मुख्य वक्ता होंगे।

भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्र सरकार की उपलब्ध्यिां आमजन तक पहुंचाने के लिए यह सम्मेलन किए जा रहे हैं। भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एवं देहात अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला के नेतृत्व में बासनी स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एम्स के ऑडिटोरियम में यह सम्मेलन शनिवार को दोपहर तीन बजे से होगा। इसमें पूर्व सांसद गजसिंह अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत भी इसमें मौजूद रहेंगे।

समितियां बनाई

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र राठी आयोजन समिति के संयोजक होंगे। उप महापौर देवेन्द्र सालेचा व अशोक व्यास सह-संयोजक होंगे। अन्र्तराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रामाकिशन पुरोहित लालजी, महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व अध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता, राजस्थान एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी, प्रदीप शर्मा, सुरेश मूथा, विवेक सिंघवी, श्रीकृष्ण माहेश्वरी, कैप्टन रामसिंह, प्रेमदास वैष्णव, प्रोफेसर रमनकुमार दवे, डॉ.नगेन्द्र शर्मा, श्रीमती पुष्पा जांगिड़, श्रीमती गजरा चौधरी, रामकुमार बारासा, सुभाष गहलोत, शिवकुमार सोनी एवं अर्पित हल्दिया आयोजन समिति के सदस्य होंगे।

तैयारियों को लेकर आज

बैठक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शास्त्रीनगर स्थित स्टील भवन में गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री शेखावत तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष जोशी करेंगे।

युवा मोर्चा की मैराथन अब तीन को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मोदी मैराथन सामूहिक दौड़ अब तीन जून सुबह 6.30 बजे होगी। यह मैराथन पहले एक जून को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसके आयोजन की तिथि बदलकर तीन जून की गई है। भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजयुमो जोधपुर शहर अध्यक्ष महेन्द्र तंवर के नेतृत्व में मोदी मैराथन का आयोजन अब तीन जून को होगा। मोदी मैराथन दौड़ शास्त्रीनगर चौराहे से रवाना होगी जो सम्राट अशोक उद्यान तक जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sqMtpl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment