भाजपा के जश्न में कांग्रेस का विश्वासघात का आरोप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चार वर्ष के कार्यकाल के जश्न का आगाज शनिवार को महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया। मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं कॉनकोर की निदेशक वनिता सेठ के नेतृत्व में जोधपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों व चालकों का अभिनंदन किया गया।

भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में जश्न मनाने का सिलसिला शनिवार से शुरू हुआ। सेठ के नेतृत्व में मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। भाजपा का दुपट्टा ओढ़े महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों में आने वाले यात्रियों एवं ट्रेन के साथ आए रेलवे स्टाफ का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इसी प्रकार राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बसों में यात्रियों तथा चालक व परिचालक का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेशमंत्री मधु सांखला, जिला महामंत्री पुष्पा घाटीवाल, जिला उपाध्यक्ष नीलम मूंदड़ा, सोनिया रामचन्दानी, मीना सांखला, सुमन कल्ला, मुन्नी देवी जांगिड़ सहित अन्य मौजूद थे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत को दी बधाई

जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को उनके निवास पर भाजपा के जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता गणेश बिजानी, रामस्वरूप देवासी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और अभिनन्दन किया।

कांग्रेस मनाएगी विश्वासघात पखवाड़ा

जोधपुर. केन्द्र में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस विश्वासघत पखवाड़ा मनाएगी। जिला कांग्रेस के महासचिव सुरेश व्यास ने बताया कि जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में विश्वासघात दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे पंद्रह दिनों तक विभिन्न वार्ड एवं ब्लॉक में नुक्कड़ सभाएं एवं जनजागरण के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों, झूठ और वादा खिलाफी को उजागर किया जाएगा। इस अवसर पर अंसारी ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा ही अपने आप में सबसे बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की नाकामियों के होर्डिंग्स पूरे शहर में लगाए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, सुपारस भंडारी, लियाकत अली रंगरेज, पवन मेहता, डॉ. अजय त्रिवेदी, तेजराज शर्मा, रमेश बोराणा, हरेन्द्र सिंह राठौड़,मनीषा पंवार, सोमदत्त हर्ष सहित अन्य मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sfW8iC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment