मोदी के मन की बात सुनाने के लिए यहां रेडियो ही कर दिए गिफ्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को शहर में कार्यकर्ताओं ने सुना। मोदी ने अपने कार्यक्रम में 21 जून को उत्साह के साथ योग दिवस मनाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि कहीं खेल खो ना जाए, खेल खो गए तो जीवन खो जाएगा। मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देश पर भाजयुमो चौपासनी मंडल के नेतृत्व में वार्ड नंम्बर 2 सुथला में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सामूहिक रूप से रखा। इस मौके पर महापौर घनश्याम ओझा, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, मुकेश लोढ़ा, ललित पारवानी, प्रतीक व्यास, सूरज सुथार, मानक प्रजापत, अनिल राजपुरोहित, गुलाब सुखनानी, भवानी सिंह मौजूद थे। यहां चला स्वच्छता अभियानसूरसागर मंडल भाजपा पदाधिकारियो द्वारा वार्ड नंबर 13 में सफाई अभियान के बाद मोदी जी के मन की बात सुनी गई। इसी कड़ी में भाजपा चौपासनी मंडल द्वारा सेवा कार्य स्वच्छता अभियान भोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, प्रथम पुलिया चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में किया गया। वार्ड 8 में मंडल अध्यक्ष राजू सम्भवनीए, नरेन्द्र फिथनी, हनवंत सिंह मौजूद रहे। प्रताप नगर मण्डल के नवीन वैष्णव के नेतृत्व सफाई अभियान पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन में रखा गया। सूरसागर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश मेवाड़ा द्वारा झालेश्वर महादेव मन्दिर जूनियर फील्ड वार्ड 13 में स्वच्छता व सफाई अभियान रखा गया।लोगों में बांटे रेडियो सुभाष चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में मन की बात कार्यक्रम और स्वच्छता संकल्प के तहत लोगों में रेडियो बांटे गए। पवन आसोपा ने बताया कि यहां जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, राजेन्द्र गहलोत, महेंद्र सिंह शेखावत, विधायक कैलाश भंसाली, राजेंद्र बोराणा, मनोहर बोराणा सहित अन्य मौजूद थे।

------------

पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
जोधपुर. पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जूनी मंडी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सोमदत्त हर्ष के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें डॉ. उम्मेदराज तातेड़, परसराम जोशी, हीरालाल व्यास, धर्मेन्द्र व्यास, अनिस शर्मा, अनिल वैष्णव सहित अन्य मौजूद थे।
----------

प्रोजेक्ट शक्ति से जोड़ा

जोधपुर. यूथ कांग्रेस सरदारपुरा विधानसभा कमेटी के कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट शक्ति से जोडऩे के लिए उदयमंदिर ब्लॉक में कार्यक्रम हुआ। इसमें ४३० कार्यकर्ताओं को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया। इस मौके पर मनीष परिहार, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, इमानुद्दीन भाटी, पुखराज पेंटर, हेमंत शर्मा, कुश गहलोत सहित अन्य ने संबोधित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xhSTNh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment