जोधपुर हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो जने हुए जख्मी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर . झालामंड चौराहे के नजदीक स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही तीनों अग्निशमन केन्द्रों से सभी दमकलों को मौके पर रवाना कर दिया गया था। आग से दो जने घायल हो गए है। घायलों को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया हैं। जारकारी के मुताबित पाली रोड पर अरबन हाट के पास स्थित सन आर्ट हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में कर्मचारी कार्य कर रहे थे। हैंडीक्राफ्ट के सामान बनाने के ग्राइंडर चलाने से ग्राइंडर से निकलने वाली चिंगारिया लकड़ी के बुरादे तक पहुंच गई। बुरादे में चिंगारिया गिरने से आग लग गई। लकडिय़ां पड़ी होने से आग जल्द ही विकराल हो गई। फैक्ट्री में आग फैलते देख दमकल कार्यलय को सूचित किया गया, मामले की गंभीरता देखते हुए सभी दमकलों को एक साथ रवाना कर दिया गया। इस आगजनी की घटना में दो जने घायल हो गए। जिन्हें एमडीएम अस्पताल ले जाया गया।


मंगलवार को टैक्सटाईल फैक्ट्री में भी धधकी थी आग

बासनी इलाके में मंगलवार देर रात एक टैक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग पर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। चार दमकलों को मौके पर भेजा गया। आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग से फैक्ट्री का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबित बासनी द्वितीय चरण की गली 7 में हिम्मताराम की दिनेश प्रिंट के नाम से टैक्सटाइल फैक्ट्री है। रात करीब एक बजे यहां अचानक लग गई। सूचना मिलते ही बासनी फायर स्टेशन से तीन दमकलों को एक साथ रवाना किया गया। फैक्ट्री में कपड़ा ज्यादा होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। इसके बाद मौके पर एक और दमकल भेजी गई। इन दमकलों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग ने आग से करीब 35 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया है। आग बुझाने में एफओ नितीश भारद्वाज, शास्त्री नगर प्रभारी हेमराज शर्मा, देवेंद्रसिंह चौहान, महेंद्र कुमार, रामनरेश, पूरणमल जाट, विजय, आशीष, सुनिल, समुद्रसिंह, मुकेश ,हरिओम, जीवन सिंह, अर्जुनलाल व लोकेश सहित कई कर्मचारियों की भूमिका अहम रही।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GM5lEy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment