जोधपुर का वार्ड 31 है अवैध निर्माण का गढ़, शिकायत के बाद महापौर के आदेश रखे ताक पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पूर्णिमा बोहरा/जोधपुर. सरदारपुरा में तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद महापौर की ओर से दिए गए अवैध निर्माण कार्य तुरंत बंद कराने के आदेश हवा में उड़ गए। हादसे के 5 दिन बाद भी नगर निगम अवैध निर्माण पर नकेल कसने में नाकारा साबित हो रहा है। निगम ने न पीडि़त परिवार को कोई राहत दी और ना ही सरदारपुरा क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

 

पार्षद ने कहा नहीं होती अवैध निर्माण पर कार्रवाई

 

वार्ड 31 के पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड सरदारपुरा में ही 60 प्रतिशत से अधिक अवैध निर्माण हैं। वार्ड में हर 100 मीटर पर एक अवैध निर्माण हो रहा है, लेकिन निगम आंखें मूंदे बैठा है। पार्षद के अनुसार रानीजी के मंदिर के पास कॉर्नर में बिना अनुमति निर्माण कार्य चल रहा है। गोरू स्वीट होम के सामने गली में आवासीय स्वीकृति पर व्यावसायिक निर्माण कार्य चल रहा है। क्षेत्र में और भी ऐसे कई निर्माण हो रहे हैं।

पड़ौसी मांग रहा गड्ढा भरने की स्वीकृति

 

पवन वैष्णव के भूखंड पर खोदे गए 15 फीट गड्ढे से एक अन्य पड़ौसी राधेश्याम के भवन को खतरा है। उसने निगम से गड्ढा भरने की अनुमति मांगी तो निगम ने वैष्णव को जल्द से जल्द गड्डा भरवाने का नोटिस जारी कर दिया। नोटिस के अनुसार वैष्णव गड्ढा नहीं भराता है तो राधेश्याम गड्ढा भराकर उसका खर्च वैष्णव से वसूल कर सकता है। पीडि़त परिवार का कहना है कि जब तब आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, वे गड्ढा नहीं भरने देंगे।

पार्किंग के नाम पर बेसमेंट में दुकानें


सरदारपुरा क्षेत्र में बहुमंजिला भवनों में पार्किंग के नाम पर छोड़े गए बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। कई भवन ऐसे हैं, जहां 100 से अधिक दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें भी पार्र्किंग नहीं है। कई निजी अस्पताल हैं जिनके बेसमेंट में या तो कार्यालय है या गोदाम बना हुआ है।

रिनोवेशन की अनुमति पर खड़े हो रहे शोरूम

 

सरदारपुरा में पुराने भवन पर रिनोवेशन की अनुमति लेकर भवन मालिक बहुमंजिला शोरूम खड़े कर रहे हैं। अधिकांश बी रोड पर हर दूसरा शोरूम रिनोवेशन के नाम पर बनाया गया है।

ठेकेदारी करता है पार्षद


वार्ड 31 में रहने वाले कई लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद ठेकेदारी करता है। क्षेत्र के अधिकांश निर्माण पार्षद ने करवाए हैं। पार्षद ही भवन निर्माण की अनुमति की जिम्मेदारी भी लेता है।

पार्षद का जवाब

ठेकेदारी मेरा पुश्तैनी धंधा है। मैं अपने वार्ड में निर्माण कार्य का ठेका नहीं लेता। मेरा वार्ड सरदारपुरा से बोम्बे मोटर तक का है। यह क्षेत्र पूरा कॉमर्शियल है। मैंने कई बार बोर्ड बैठक में इस क्षेत्र को कॉमर्शियल घोषित करने की मांग की। हां, मेरा वार्ड अवैध निर्माण का गढ़ है। पहले भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में भी अवैध निर्माण चल रहे हैं। संबंधित डीसी से मैंने अवैध निर्माण की सूची मांगी है, लेकिन अभी तक मिली नहीं।

रामस्वरूप प्रजापत, पार्षद, वार्ड 31

 

अवैध निर्माण रुकवाएंगे

सरदारपुरा में अभी तो कोई निर्माण कार्य रुकवाया नहीं गया है। सर्वे चल रहा है, टीम काम कर रही है। सभी वार्ड प्रभारी व अतिक्रमण निरोधक दस्ते को आदेश दिए हुए है। शहर के सभी अवैध निर्माण रुकवाए जाएंगे।


-घनश्याम ओझा, महापौर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LxGkkd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment