पत्रिका एज्यूफेस्ट - 2018 में होगी टैलेंट की खोज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

- विषयों के एक्सपर्ट देंगे काउंसलिंग फोटो- रविवार को प्रकाशित खबर में लगा लोगो लगेगा

जोधपुर . राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप और ज्ञानविहार यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश का सबसे बड़ा एजुकेशन फेयर पत्रिका एज्यूफेस्ट-2018 का आयोजन 8 से 10 जून तक सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान में होगा। स्टूडेंट्स को कॅरियर के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से कॅरियर के इस महाकुंभ में देश-विदेश की कई नामचीन यूनिवर्सिटीज और एजुकेशन इंस्टीट्यूट हिस्सा लेंगे। एज्यूफेस्ट की सह प्रायोजक एसकेआइटी है। एज्यूफेस्ट में वातानुकूलित स्टॉल्स और स्पेशल पैवेलियन होंगे। यहां स्टूडेंट्स और पैरेंट्स कॅरियर के अलावा जॉब से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। फेयर स्थल पर विशेषज्ञों की ओर से कॅरियर काउंसलिंग, प्लेसमेंट काउंसलिंग, विदेश शिक्षा काउंसलिंग, वीजा काउंसलिंग और एजुकेशन लोन की उपलब्धता होगी। यह सभी जानकारियां छात्र-छात्राएं एक ही छत के नीचे ले सकेंगे। इसमें कम्प्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, ज्वैलरी, फैशन डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, मास कम्यूनिकेशन, अकाउंट्स, सीए और सीएस से संबंधित कोर्सेज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आइएएस, आरएएस, सीए, जेईई, क्लैट, मैट, नीट तथा बैंक पीओ सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसी के साथ छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं, सेमिनार सहित अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

 

टैलेंट सर्च परीक्षा के रजिस्टे्रशन में खासा उत्साह
एज्यूफेस्ट में स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए होने वाली टैलेंट सर्च परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। समूह में आ रहे छात्र-छात्राएं सभी विषयों में रजिस्टे्रशन करा रहे हैं। इसमें 9 जून को जनरल नॉलेज व आइक्यू और 10 जून को विज्ञान का ऑब्जेक्टिव पेपर होगा। जनरल नॉलेज और आइक्यू परीक्षा में 10वीं से स्नातक तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। 10 जून को होने वाली विज्ञान की परीक्षा में 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। परीक्षा के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। टैलेंट सर्च परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स राजस्थान पत्रिका कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। परीक्षा सम्बंधी जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए 9828581316 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KOpmfU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment