भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों की समस्याएं टि्वटर पर सुनने के लिए जानी जाती हैं। सुषमा स्वराज सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों की मदद करने के लिए करती हैं। इसके जरिए सुषमा स्वराज विदेश में फंसे लोगों या पासपोर्ट नहीं मिलने वाले लोगों की मदद करती रही हैं। हालांकि, कभी-कभी वे अपनी व्यक्तिगत चीजें भी टि्वटर पर शेयर करती रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने पति और राज्यपाल स्वराज कौशल के साथ तस्वीर शेयर की थी।
गौर करने वाली बात यह है कि उनके पति स्वराज कौशल उन्हें टि्वटर पर फॉलो नहीं करते। इस बारे में जब कौशल से एक टि्वटर यूजर ने सवाल पूछा तो ऐसा जवाब मिला कि उस यूजर ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा। अंकू त्यागी नाम के टि्वटर यूजर ने स्वराज कौशल से पूछा, ‘सर, आप सुषमा स्वराज को टि्वटर पर फॉलो क्यों नहीं करते?’ इस पर स्वराज कौशल ने जवाब दिया, ‘क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हुआ हूं।’ कौशल के जवाब पर कई अन्य टि्वटर यूजर्स ने भी मजेदार टिप्पणियां दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए, सभी जोड़ों को एक दूसरे को फेसबुक और टि्वटर पर ब्लॉक कर देना चाहिए।’
@governorswaraj
Sir u aren't following @SushmaSwaraj's twitter account, why???
Because I am not stranded in Libya or Yemen. http://t.co/nLB5scht3j
— Governor Swaraj (@governorswaraj) February 17, 2017
स्वराज कौशल से इससे पहले भी सुषमा स्वराज को लेकर सवाल पूछे गए हैं, लेकिन उनके जवाबों ने उनकी बोलती बंद कर दी। फरवरी में एक यूजर ने पूछा था, ‘आप आखिरी बार सुषमा स्वराज से कब मिले थे?’ इस पर उसे जवाब मिला था, ‘क्या आप आरटीआई एक्टिविस्ट हैं।’ एक यूजर ने लिखा था, ‘आप और सुषमा स्वराज के पास गजब का सेन्स ऑफ ह्यूमर है। आप दोनों लोग खूब मजे करते होंगे।’ इस पर जवाब मिला, ‘यह कॉमेडी पिछले 42 साल से जारी है।’
रमेश नाम के एक यूजर ने पूछा था, ‘सर, मैं जानना चाहता हूं कि आपने अरैंज मैरिज की थी या लव मैरिज?’ इस पर उन्हें जवाब मिला, ‘दोनों के लिए वारंटी पीरिएड क्या है।’ लक्ष्य आडवाणी ने पूछा था, ‘सर, मैं आपका सम्मान करता हूं, बस यह जानना चाहता हूं कि सब ठीक है? सुषमा स्वराज मैम आज टि्वटर पर सक्रिय नहीं है। उम्मीद करता हूं सब ठीक हो।’ इस ट्वीट पर स्वराज ने जवाब दिया, ‘अगर वे ट्वीट नहीं कर रही हैं तो सब ठीक है।’
0 comments:
Post a Comment