कोटा। वेलेंटाइन डे शहर के लिए एक यादगार दिन लेकर आया। खासतौर पर उस इंसान के लिए जिस पर सात समुंदर पार एक विदेशी युवती का दिल आ गया और वो युवती बन गई कोटा के युवक की जीवनसाथी। कोटा एक ऐसी ही शादी का गवाह बना। [@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत! ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे ]
दरअसल रूस की युवती मारिया की कोटा के कुन्हाडी इलाके में रहने वाले योगेश से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने एक दूसरे के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। [@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल ]
शादी का प्रस्ताव रखने के बाद दोनों ने अपने परिजनों को भी शादी के लिए मना लिया। जिसके बाद कोटा में हुई वेलेंटाइन डे के दिन यादगार शादी। शादी हिंदू रीति के अनुसार हुई। [@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां ]
समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जिसके बाद पूरे समारोह में तालियों की गड़गडा़हट गूंज उठी। इस दौरान दोनों के परिजनो ने वर-वधू काे आशीर्वाद दिया। [@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर ]
दोनों के परिवार इस शादी से काफी खुश हैं। हर किसी ने इस शादी समारोह को अपने मोबाइल में कैद किया। [@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा ]
0 comments:
Post a Comment