डूंगरपुर । प्रेम का इजहार करने के प्रतीक पर्व वेलेंटाइन डे को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते है। इस दिन डूंगरपुर के पुलिस कप्तान डा.राजीव पचार तथा उनकी धर्मपत्नी ने मंगलवार को रक्तदान करने का संदेश दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक डा.राजीव पचार तथा उनकी धर्मपत्नी अनुपमा पचार मंगलवार सुबह राजकीय सामान्य चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंचे। इन दोनों ने वैलेंटाइन-डे के अवसर पर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर डा. निलेश गोठी, रक्तदान कार्यक्रम जिला संयोजक पद्मेश गांधी, मरियम्मा, मयंक सहित कई चिकित्साकर्मी मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment