चोर और चोरी के बारे में आपने सुना ही होगा ।अमूमन चोर महँगी चीज या रूपये चोरी करता है।ताकि उस चीज के अच्छे दाम मिले।
लेकिन हाल ही के दिनों में डांगियावास के दुकानदारों को एक अजीब तरह की चोरी ने परेशान कर रखा है।वो चोरी है, दुकान में से मावे की चोरी या फिर फुटकर सामान की चोरी।
डांगियावास में जितनी में मावे की दुकानें है वो खुली स्टाइल में है।मतलब उनमे लॉक करने की सुविधा नही है। और ज्यादातर दुकानदार रात 12 बजे के बाद दुकान बंद कर देते है।और इन बन्द दुकानों पर हाल ही में मावा चोरो की नजर पड़ गयी है। रात में मौका मिलते ही ये चोर दुकान से मावा गायब कर देते है।सुबह जैसे ही मालिक दुकान शुरू करता है तो मावा गायब ही मिलता है।इन चोरो ने दुकानदारों की नींद हराम कर रखी है।और जो दुकाने रात में खुली रहती है उनके लिए भी शामत है क्योंकि जैसे ही दुकानदार की थोड़ी सी भी आंख लगी और गल्ले से रूपये गायब। हालाँकि पुलिस ने शक के आधार पर 3-4 लड़को को पकड़कर पूछताछ भी की है।पर डांगियावास में अब भी मावा चोरो के हौंसले बुलन्द है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment