जोधपुर। बनाड़ थाना क्षेत्र में जाजीवाल कला के पास बुधवार सुबह एक युवक ने टेन के आगे कूदकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वह ठेकेदारी करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बासनी तंबोलिया निवासी ब्रह्मसिंह उर्फ पिंटू (27) पुत्र मूलसिंह माली बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से निकला और जाजीवाल कला की तरफ गया। वहां दिल्ली से जोधपुर आ रही मंडोर एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर बनाड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment