कुचामन सिटी/नागौर. कुचामन निवासी एक 15 साल के किशोर ने रविवार को अपने अपहरण का प्रयास अपनी सूझबूझ से विफल कर दिया और चार अपहर्ताओं को चकमा देकर डीडवाना में उनके चंगुल से भाग छूटा। हालांकि इस दौरान अपहर्ताओं ने उसका पीछा करने का प्रयास तो किया लेकिन शहर के व्यस्ततम मार्ग होने के कारण उनके मनसूबे कामयाब नहीं हुए। बाद में डीडवाना में एक आइसक्रीम की दुकान पर मोबाइल मांगकर किशोर ने अपने परिजनों को सूचना दी।
कुचामन से डीडवाना जाकर परिजनों ने किशोर को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। इस मामले की कुचामन पुलिस को जानकारी देने के बाद रविवार देर शाम शहर में घटना स्थल व प्रमुख मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा हाइवे टोल नाका छापरी से भी फुटेज मंगवाकर अपहर्ताओं के बारे में खोजबीन तेज कर दी।
बदमाश दूसरे राज्य के होने की संभावना
जुगल ने बताया कि चारों बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। चालक की आंखें भूरी थी। जबकि तीन जने काले व सांवले रंग के थे। चारों किसी दूसरी भाषा में बात कर रहे थे जो कि जुगल के समझ नहीं आ रही थी। जुगल ने बताया कि बातचीत के दौरान बदमाश फिरोजाबाद का नाम कई बार ले चुके थे।
www.dangiyawasnews.blogspot.in
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment