अब 'घंटी' बजी तो माडसाब की खैर नहीं!
-
जोधपुर ।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अधीनस्थ सरकारी व मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालयों में मोबाइल का प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई है। उसके बावजूद कई विद्यालयों में विद्यार्थी व स्टाफ की ओर से मोबाइल उपयोग हो रहा है।
इस मामले में बढ़ती शिकायतों को लेकर माध्यमिक निदेशक ने मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीएल स्वर्णकार ने आदेश जारी कर कहा कि स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा शिकायत की दूसरी बार पुनरावृत्ति होने पर 'राजस्थान असैनिक सेवाएं आचरण नियम-1971' के अनुरूप सक्षम अधिकारी को अनुशासनात्क कार्रवाई प्रस्तावित होगी।
इसके लिए स्कूल के सूचना पट्ट व प्रार्थना सभा के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि मोबाइल फोन पर पूर्ण रूप से कक्षा कक्ष में प्रतिबंध रहे।
0 comments:
Post a Comment