केंद्र सरकार निकालेगी बंपर भर्ती, दो लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Employment news

केंद्र की मोदी सरकार दो साल के अंदर दो लाख 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने वाली है। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में 6 लाख से अधिक पद खाली हैं।इतनी संख्या में भर्ती का कारण यह है कि कई विभाग ग्रुप बी और सी श्रेणी के कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। कई वर्षों से इन श्रेणियों में नई भर्तियां नहीं हुई हैं।2016-17 के बजट आकलन के अनुसार, एक मार्च 2015 को कुल केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 33 लाख पांच हजार थी, जो 2016 में बढ़कर 34 लाख 93 हजार हो गई और 1 मार्च 2017 तक इसे 35 लाख 23 हजार होने का अनुमान है। इसमें रेलवे को शामिल किया गया है जबकि सुरक्षा बलों को बाहर रखा गया है। रेलवे के 13 लाख 26 हजार 437 कर्मचारियों की संख्या में पिछले तीन साल से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।राजस्व विभाग में सबसे अधिक नौकरीराजस्व विभाग में सबसे अधिक 70,000 भर्तियां होने का अनुमान है, जिसमें आयकर, कस्टम्स और एक्साइज शामिल हैं। वहीं, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज में 47000 भर्तियां होंगी। गृह मंत्रालय में 6000 नए कर्मचारियों की भर्ती होने का अनुमान है।इसके अलावा कैबिनेट सचिवालय में 301 लोगों की भर्ती होनी है, जिसमें 2015 में 900 कर्मचारी थे उनकी संख्या मार्च 2017 तक 1201 हो जाएगी। वहीं, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पिछले दो वर्षों में लगभग 2200 नई नियुक्तियां की हैं।कार्मिक मंत्रालय में पिछले दो वर्षों में 1800 लोगों को नियुक्तियां हुई हैं, जबकि शहरी विकास मंत्रालय में 6000, खदान मंत्रालय में 4399 और अंतरिक्ष विभाग में 1000 नियुक्तियां हुई हैं।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment