जोधपुर ।
जोधपुर में डांगियावास थाना क्षेत्र की एक किशोरी का धर्म के मामा ने बस में दुष्कर्म करने के बाद न सिर्फ तीन वर्ष तक यौन शोषण किया, बल्कि शादी होने के बाद गर्भपात के लिए न आने पर किशोरी के ससुराल वालों को अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर सार्वजनिक भी कर दिए। मामला उजागर होने के बाद युवक व सहयोग करने वाली पत्नी के खिलाफ डांगियावास थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता की मां की शिकायत पर बिलाड़ा थानान्तर्गत रामपुरिया गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र भीम सिंह व उसकी पत्नी पुष्पा कंवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विक्रम ने पीडि़ता की मां को धर्म बहन बना रखा है। आरोपी बस संचालक है। आरोप है कि तीन वर्ष पहले उसकी एक पुत्री आरोपी की बस में रोहट रहने वाली अपनी बहन के घर जाने का निकली थी।
रोहट पहुंचने पर आरोपी ने उसे बहन के घर न पहुंचाकर बस में ही दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसका शोषण करने लग गया। कुछ माह पहले किशोरी की शादी कर दी गई, लेकिन गौना नहीं किया गया था।
इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। इसका पता लगने पर आरोपी उसे निजी चिकित्सक के पास ले गया, लेकिन वहां गर्भपात नहीं हो सका। चिकित्सक ने उसे सात मार्च का समय दिया, लेकिन इस दिन किशोरी नहीं आई।
तब आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो ससुराल वालों को भेज दिए। तब परिवार वालों के सामने मामला उजागर हुआ और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोप है कि विक्रम की पत्नी अपने पति का सहयोग करती थी।
0 comments:
Post a Comment