अनुष्का के बचाव में आए विराट कोहली, पढ़ें क्या कहा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

#viratkohli, #indvsaus

अनुष्का के बचाव में आए विराट कोहली, पढ़ें क्या कहा

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाज का दर्जा हासिल कर चुके विराट कोहली (नाबाद 82, 51 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) ने अपनी नायाब पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

जीत के बाद ट्विटर हो या फेसबुक हर तरफ सिर्फ विराट ही छाये हुए हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर विराट के फॉर्म से जुड़े जोक्स में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी मजाक उड़ाया जा रहा है। विराट जब बुरे फॉर्म से जूझ रहे थे तब भी इसका जिम्मेदार अनुष्का को माना जा रहा था।

जिसके बाद सोमवार को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का का बचाव करते हुए कहा, 'उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो कई दिनों से हर नाकारात्मक चीज के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराते आ रहे हैं।अपने आप को पढ़ा-लिखा कहने में उन्हें शर्म आनी चाहिए। मेरे खेल पर अनुष्का का कोई काबू नहीं है, उनका मजाक उठाने को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है। उनसे हमेशा सकारात्मकता मिली। अनुष्का का सम्मान करें। सोचें कि अगर आपकी बहन, पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा होता तो उन्हें कैसा लगता।'

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment