सचिन चौधरी : उभरता सितारा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


अक्सर सुनने में आता है की कुछ कर गुजरने और नाम कमाने में उम्र बीत जाती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस बात को झूठलाकर अपनी कठिन मेहनत व लग्न से बहुत ही अल्पायु में ऐसे कार्य कर रहे हैं जिसके रोङे में उम्र की कोई बाध्यता दृशित नहीं होती। हमारी 'प्रतिभा परिचय' की आज की कङी में ऐसी ही एक निखरती प्रतिभा से आज आपको मुखातिर करवाने जा रहे हैं, जिसकी आयु है मात्र 9 वर्ष, और इस अल्पायु में इन्होंने दिल्ली तक अपनी पहचान बना डाली हैं।



प्रतिभा परिचय 20
सचिन चौधरी

जन्म
सचिन का जन्म 12 अक्टूबर 2006 को सीकर जिले की नीम का थाना तहसील की देदवालों की ढाणी में एक साधारण किसान परिवार में हुआ।

पिता : श्री सुरेश चौधरी (आर्मी)
दादा : श्री धूराराम जी चौधरी (आर्मी)
दादी : श्रीमती रतनी देवी

शिक्षा
वर्तमान में सचिन अपने परिवार के साथ जयपुर में रहता हैं और यहीं एक निजी विद्यालय में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत हैं।

रियल्टी शो से कैरियर की शुरुआत
मात्र 5 वर्ष की अल्पायु में सचिन ने जी टीवी के रियल्टी शो में भाग लेकर अपने कैरियर की शुरुआत की। इतनी छोटी आयु और अपने पहले ही शो में सचिन के प्रदर्शन को देखकर किसी को यह संदेह भी नहीं हो पाता की यह इस बालक का पहला शो हैं। इस प्रकार इस बालक को पहले ही शो में शानदार सफलता मिली और हर किसी ने इसके प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की।

कठिन परिश्रम
अपनी इस शानदार सफलता के बाद सचिन दिन-रैण मेहनत में लग गया और फिर पीछे मुङकर नहीं देखा। सचिन अनवरत मेहनत करता गया और सफलता उसके पीछे भागती गयी।

डांस इंडिया डांस का टिकट
जी टीवी में मिल रही निरंतर सफलता के बाद सचिन ने जी टीवी के ही रियल्टी शो डांस इंडिया डांस के लिए दिल्ली में अॉडिसन दिया पास भी हो गये। इस प्रकार उन्हें डांस इंडिया डांस के लिए मुम्बई का टिकट भी मिल गया।

दादाजी का सहयोग
सचिन की सफलता के पीछे उनके दादाजी श्री धूराराम जी चौधरी का विशेष सहयोग रहा। सचिन जहां भी गया दादाजी उनके साथ रहे। दादाजी का राजस्थानी संस्कृति का पहनावा धोती-कुर्ता और साफा पूरे देश भर में पसंद किया गया।

लक्ष्य : अच्छा एक्टर बनना
सचिन 2017 तक जी टीवी के कान्टेक्ट्स में हिस्सा लेते रहेंगे। उसके बाद अपना कदम फिल्मी दुनिया की तरफ बढाने की सोच रहे हैं। सचिन ने बताया की उनका लक्ष्य एक अच्छा एक्टर बनना हैं, जिसके लिए आप सभी के आशीर्वाद की आवश्यकता हैं।

सचिन चौधरी ने जिस अल्पायु में अपने समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं वो वास्तव में काबिल-ए-तारीफ हैं। सचिन की आयु अभी मात्र 9 वर्ष की हैं, और इस अल्पायु में इन्होने जितना कुछ अर्जित किया है वो हर किसी के बस की बात नहीं हैं। आज सचिन देश के सहस्त्रों बच्चों के आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत हैं। प्रत्येक बालक को सचिन के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

तो आईये हम सब मिलकर सामूहिक रुप से यही कामना करते है की सचिन दिन दुगुनी और रात चौगुनी प्रगती करें। हमारी शुभकामनाएं सदा सचिन के साथ हैं।

साभार
सचिन की जीवनी उपलब्ध करवाने में इनके मामा श्री विरेंद्र जी चौधरी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए इनका हार्दिक आभार।

सचिन की अभिनय क्षमता का एक उदाहरन आप निचे दिए गये विडियो मे  देख सकते है 



Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment