जोधपुर में होगी सेना की रैली 7 मार्च से,साथ में ये दस्तावेज लेकर जाना है जरूरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर 🔜🔜🔜📢
जोधपुर में सात मार्च से शुरू हो रही सेना भर्ती रैली के लिए गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल रवि राठी ने बताया कि सेना भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

भर्ती में 36 हजार छ सौ तीस अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। जोधपुर के शारीरिक शिक्षक महाविद्यालय में आयोजित होने वाली रैली सात से 16 मार्च तक चलेगी। ये भर्ती सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क/एस.के.टी., सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए होगी।

ये लाना होगा अनिवार्य

-10 रुपए के स्टसम्प पेपर पर अपना ब्यौरा (भर्ती के दौरान स्टाम्प पेपर का होना अनिवार्य)

-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से प्राप्त प्रवेश पत्र की दो प्रतिलिपि
जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही तथा जालौर जिलों की सेना भर्ती रैली का कार्यक्रम निम्नलिखित दिनों में होगा।

7 मार्च 2016

-जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और जैसलमेर जिलों के अभ्यर्थी।

-मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, जयपुर द्वारा बाहरी मंजूरी प्राप्त अभ्यर्थी।

-सेना सुरक्षा कोर के लिए भर्ती में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिक।

8 मार्च 2016

-जोधपुर जिले के शेरगढ़, बालेसर, ओसियां तहसील के अभ्यर्थी।

9 मार्च 2016

-जोधपुर जिले के बावड़ी, बाप, लोहावट, फलोदी व तिंवरी तहसील के अभ्यर्थी।

10 मार्च 2016

-जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर, जोधपुर तथा भोपालगढ़ तहसील के अभ्यर्थी।

11 मार्च 2016

-सिरोही जिला, पाली जिला व जोधपुर जिले के लूणी तथा बिलाड़ा तहसील के अभ्यर्थी।

12 मार्च 2016

-बाड़मेर जिले के अभ्यर्थी।

13-16 मार्च 2016

-दस्तावेजों की जांच और चिकित्सा परीक्षण

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment