"जांबाज-वायु सैनिक(जीवनी एक युवा की)
तू न रुकेगा कभी, तू न थमेगा कभी,
तू न झुकेगा कभी!!!!!
कर शपथ कर शपथ कर शपथ।
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।।।
इन पंक्तियों को अपने जीवन में आत्मसात करना मुश्किल है, लेकिन उस योद्धा ने हर मुश्किल को न केवल आसान किया बल्कि आसमान की ऊंचाइयों को छूआ तथा वो पथप्रदर्शक बना जिसने सैंकड़ो युवाओं को कुछ कर गुजरने की राह दिखायी और उनमें देशसेवा करने का जज्बा जगाया ।।
जमीन से जुड़ा वो पुरोधा जिसने ठानी अपने दम पर आसमान छूने की और अपने परिश्रम से सपनों की दुनिया को यथार्थ में परिवर्तित कर दिखाया।।।
" हार नहीं मानुँगा परिश्रम करते जाऊँगा ।
मंजिल तनिक दूर सही में अविचल चलते जाऊँगा ।।"
आज हम "पथ प्रदर्शक " की कड़ी में आपका परिचय करवाते हैं डांगियावास के लाडले और सबके चहते श्री भैराराम ढिंढा (अतुल) से जिसने अनुभवों की तपन और संघर्ष की अग्नि में तपते हुए अपने आप को इस तरह से निखारा जिसकी चमक से हम सभी प्रेरित हुए है।
आपने लोकोक्ति "गुदड़ी के लाल"को अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष से चरितार्थ किया है।
आपकी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में हुई तथा बचपन में संस्कार और अनुशासन आपको विरासत में मिले जिनकी झलक आपके व्यक्तित्व में आज भी प्रतीत होती है।
उच्च शिक्षा के लिए आप शहर चले गये यहीं से आपको जीवन में संघर्ष व ऐसे कठोर अनुभव मिलते है जो किसी व्यक्ति की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण कारक सिद्ध होते है ।
उच्च शिक्षा आपने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की और जीवन में आयी चंद असफलताओं पर अदम्य इच्छा शक्ति से विजय पाते हुए अल्पायु में ही आप भारतीय वायु सेना में चुन लिए गये तथा आपने लगातार दो बार वायु सेना परीक्षा में बाजी मारी ।
आपकी कार्यकुशलता और राष्ट्र भक्ति से आपके अधिकारी व साथी अत्यंत प्रभवित हुए तथा वहीं से आपमें राष्ट्र प्रेम और समाज हित का बीज प्रस्फुटित होने लगा जो आगे चलकर आज आप क्षेत्रीय समस्याओं को उठाना और निराकरण करने हेतु आप सदैव तैयार रहते हैं,जबकि आप देशसेवा में अपने क्षेत्र से दूर रहते हुए भी ह्रदय से ग्रामीण समस्याओं से और घटनाओं से जुड़े हुए रहते हैं।
आपने अपने खर्चे से "डांगियावास न्यूज़ डॉट कॉम वेबसाईट स्थापित की जिसके माध्यम से"आज क्षेत्रीय समाचार और ताजा घटनाओं से लोगों को लाभान्वित कर रहे है ।
आप युवा शक्ति की मिशाल है, सैंकड़ो युवा आपको आदर्श मानते है जिसमें मै भी समिल्लित हूँ!ये काबिलियत आपके व्यक्तित्व को बेजोड़ बनाती हैं।।
आपने सोशल मीडिया के मंच का प्रभावी उपयोग करते हुए युवा जागृति ,राष्ट्रहित तथा समसामयिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा और वाद विवाद का संचालन करवाते है, जिससे सौहार्द की भावना तथा एकता की भावना पनपती है, तथा युवा राष्ट्रप्रेम को महत्व देने लगे है ।
आपका यह भी प्रयास है कि एक सामाजिक संस्था की स्थापना कर समाज में अभावग्रस्त और अन्य जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने हेतु हर समय तत्पर रहना है ।
आप अपने अनुशासित,शांतचित, सादगीपूर्ण व्यवहार व उत्तम चरित्र से अपने परिचितों और मित्रों के बीच काफी लोकप्रिय है।
आपके हौसले, जज्बे और साहस को हमारा सलाम तथा हम कामना करते है कि आप नित नये आयाम छुएँ तथा अपने क्षेत्र का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहें।।
आपकी प्रतिभा को हमारा सलाम इन पंक्तियों से 👇👇👇👇👇
मुश्किल नही है कुछ दुनिया में,
तू जरा हिम्मत तो कर!
ख्वाब बनेगे हकीकत में,
तू जरा कोशिश तो कर ।।
आंधिया सदा चलती नही,
मुश्किलें सदा रहती नही!
मिलेगी तुझे मंजिल तेरी,
बस तू जरा कोशिश तो कर ।।
राह संघर्ष की जो चलता है,
वो ही संसार को बदलता है।।
जिसने रातो से जीती हो जंग,
सूरज बनकर वो ही निकलता है ।।
राज कुमार सिंह"आजाद"
0 comments:
Post a Comment