डांगियावास । पंचायत चुनाव हुए लगभग एक साल हो गया है । इस बार गाँव ने एक युवा सोच और आक्रामक रवैया वाला सरपंच ग्राम पंचायत को दिया ह और उम्मीद जताई की अब ग्राम पंचायत का विकास तेजी से होगा । पर अभी तक एक साल का आकलन करे तो कुछ खास विकास ग्राम पंचायत का नही हुआ और न ही विकास कार्यो में तेजी और फुर्ती देखि गई । चाहे कोई भी बात हो या बाधा हो ग्राम पंचायत को आपसे बहुत उम्मीद है और एक बदलाव के तौर पर आपसे आश भी रखते है । जब से सरकार बदली है गाँव के विकास कार्यो पर ग्रहण सा लग गया। ग्रामीण भी आँखे मूंद कर बस बेठे है। मेरी गुजारिश है की गाँव में सकारात्मक माहोल बनाते हुए विकास कार्यो पर जोर देना चाहिए।वरना डांगियावास उपतहसील घोषित होने के बावजूद मुलभुत सुविधाओ से वंचित रहता दिख रहा है।
ग्राम पंचायत द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओ का भी ठीक से ग्रामीण लोगो में सन्देश दे न पा रही है।इस वजह से ग्रामीण सरकारी योजनाओ से महरूम होते नजर आ रहे है।पंचायत की समय समय पर होने वाली आम सभाओ में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को आमंत्रित करना चाहिए और योजनाओ के बारे में बताना चाहिए । और ग्राम पंचायत द्वारा जारी होने वाले नये कार्यो के बारे में अवगत कराना चाहिए ताकि सभी तक इसका लाभ पहुच सके ।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment