धरती कैसे बढ़ रही है बर्बादी की और ।। बदल रही दिल्ली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


डांगियावास । आपने धरती पर बढ़ रहे खतरे के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कुछ ऐसी फोटोज देखी है जिसमें ये खतरा साफ-साफ दिखाई पड़ता हो। आज हम आपको हाल ही में जारी कुछ ऐसी फोटोज दिखा रहे हैं जो धरती के खतरे की ओर साफ-साफ इशारा करती हैं।

अमेरिका के फाउंडेशन फॉर डीप इकोलॉजी और पोपुलेशन मीडिया सेंटर ने दुनियाभर से इकट्ठा की हुई फोटोज जारी की हैं। ये फोटोज दिखाती है कि धरती कितनी तेजी से असंतुलन की ओर बढ़ रही है और इसे नहीं रोका गया तो ये बर्बादी की ओर जाना होगा।

दुनिया के अलग-अलग हिस्से में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और बेतहाशा डेवलपमेंट का असर पर्यावरण को नुकसान के तौर पर हो रहा है। लोगों के रहने के लिए नए घर की जरूरत पड़ रही है, उनकी सुख सुविधाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए पेड़ काटे जा रहे हैं, उसकी जगह पर कंक्रीट के जंगल बन रहे हैं, कहीं अधिक तेजी से तेलों का खनन हो रहा है तो दुनियाभर में खपत भी हर साल बढ़ रही है।

हर साल लाखों नई गाड़ियां सड़कों पर उतर रही है। अधिक कचरे जमा हो रहे हैं। अधिक हानिकारक गैसे निकल रही हैं। इन सबसे धरती का तापमान बढ़ रहा है। ग्लेशियरों पर जमे बर्फ पिघल रहे हैं। समुद्र का जलस्तर धीरे-धीरे ऊपर पहुंच रहा है। मालदीव जैसे छोटे आइलैंड पर इस खतरे को साफ देखा जा सकते हैं। बाकी ऐसे जगहों के भविष्य पर सवाल है।

दूसरी तरफ दुनिया में परमाणु संयंत्र तेजी से विकास कर रहे हैं। लेकिन सुनामी जैसे विपरीत हालात में दुर्घटनाओं की संभावनाएं उतनी ही बढ़ गई हैं। जापान में इसे महसूस किया जा चुका है। जंगल की बात करें तो जानवरों के शिकार और अन्य वजहों से उनकी संख्या कम हो रही है। इसका असर जंगल के पूरे तंत्र पर पड़ता है।

सौजन्य से              अतुल dhinda
                            ओम डांगी
                            राजकुमार सिंह आज़ाद
whatsapp ग्रुप     युवाओ की पंचायत
फेसबुक ग्रुप           डांगियावास यूथ क्लब
      
ब्लॉग        www.dangiyawasnews.blogspot.in


(यह फोटो मालदीव आइलैंड की है, जहां समुद्र का जलस्तर बढ़ने से खतरा पैदा हो गया है)

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment