जयपुर।राज्य बजटमें नई
भर्तियों की घोषणा की आस लगाए बैठे
लाखों बेरोजगारों को निराशा हाथ लगी है। इस बजट में नई
भर्तियों की घोषणा नहीं की गई।
वसुंधरा राजे ने पिछले साल जुलाई में भी नई
भर्तियों की घोषणा नहीं थी। उस
बजट में केवल 15लाख रोजगार सृजित करने
की घोषणा की गई थी।
राजस्थान बेरोजगार शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र
शर्मा का कहना है कि शिक्षा, चिकित्सा और पंचायतीराज
में कई भर्तियों की उम्मीद
थी लेकिन बजट से निराशा हाथ लगी है।
सुराज संकल्प यात्रा के दौरान किए वायदे को निभाने के लिए नई
भर्तियों की घोषणा होनी चाहिए
थी। बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक राजेंद्र शर्मा,
मनीष जाट, रितेश कुमार का कहना है कि उन्हें सेकंड
ग्रेड और व्याख्याता भर्तियों की उम्मीद
थी। लेकिन अब निराशा हाथ लगी है।
मजबूरन उन्हें
दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं
की तैयारी की ओर ध्यान
देना होगा।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment