रंग घोलने का समय आ गया हैं, बरसात ने हालांकि थोड़ा मूड तो खराब किया ही होगा आपका, लेकिन ऐसे मौसम में होली खेलने का मज़ा ही कुछ और है बॉस. रंगों का त्योहार होली हमारे भारत में बहुत खुशी से मनाया जाता है. इस खुशी में भी आपको कुछ सावधानियां भी जरूर बरतनी चाहिए, जिनसे आप पर होली का रंग तो चढ़े पर आपकी त्वचा, आखों, कान और बालों आदि को कोई नुक्सान न हो.
1. सरसों का तेल
होली के एक दिन पहले आप शरीर के साथ-साथ बालों पर भी सरसों का तेल लगा सकते हैं. इससे जल्दी रंग उतरने में काफ़ी फायदा होगा.
source: gayatriorganic.com
2. लोशन
कई बंदों को तेल लगाना अच्छा नहीं लगता तो वो शरीर पर लोशन लगा सकते हैं, इससे रंगों का प्रभाव आपकी त्वचा पर कम पड़ेगा.
source: www.a3bs.com
3. गुलाब जल
रंग आंखों के लिए सबसे हानिकारक होते हैं. इसीलिए आंखों को धोने के बाद उसमें आप उनमें गुलाब जल डाल सकते हैं, इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा.
source: homebasket.fizzkart.com
4. साबुन और फेस-वॉश
चेहरे पर लगा पक्का रंग आपको रगड़-रगड़ कर उसे साफ़ करने पर मज़बूर कर देता है. पर आपको उस पर हल्के हाथ से साबुन या फेस-वॉश लगाना चाहिए.
source:mortgagefreeinthree.com
5. मुल्तानी मिट्टी
होली खेलने से एक घंटा पहले मुल्तानी मिट्टी भीगो कर रख दें. होली खेलने के बाद उसे चेहरे और सारे शरीर पर लगाकर थोड़ी देर तक सूखने दें. उसके बाद आप नहा सकते हैं. इससे रंगों का इंफेक्शन आपकी त्वचा पर नहीं होगा.
source: makeupandbeauty.com
6. कैरोसिन
पक्का रंग चेहरे पर लगा है, तो मिट्टी के तेल को कपड़े पर लगाकर उसे उस जगह लगायें रंग उतर जायेगा.
source: www.dieselpowermag.com
7. उबटन
बेसन, मीठा तेल और मलाई तीनों को मिलाकर गाढा सा पेस्ट, यानि उबटन बना लें. इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरे पर चढ़े पक्के रंग से होने वाली जलन से आपको फ़ायदा होगा. और त्वचा नर्म हो जायेगी.
source: www.mirfak.com
8. नींबू और दही
दो चम्मच नींबू में थोड़ी दही मिलायें और रंग वाली जगह पर लगा लें.
source: www.youtube.com
9. नेल पॉलिश
नाखूनों का ध्यान रखने के लिए आपको नाखून पर नेल पॉलिश लगा लेनी चाहिए. इससे आपके नाखूनों में रंग नहीं चढ़ेगा.
source: wikipedia.org
0 comments:
Post a Comment