विश्व कप से जुड़े 15 ऐसे तथ्य जो आपको जानने ही चाहिए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

क्रिकेट बस एक खेल ही नहीं मेहनत है, ज़ज्बा है और जीत का सपना है. आइसीसी विश्व कप शुरू होने जा रहा है. क्रिकेट में जीत और रिकॉर्ड जब ऐतिहासिक पल बन जाते हैं तो देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान और ज़हन में एक याद रह जाती है.
आज मैं यहां ऐसी ही यादों की बात कर रहा हूं जो एक क्रिकेट प्रेमी को ज़रूर याद होनी चाहिए.

1. सन 1987 में पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर खेला गया था और इसकी मेज़बानी भारत और पाकिस्तान ने मिल कर की थी.

2. 1987 से पहले एकदिवसीय मैच में 60 ओवर्स होते थे. इसी साल पहला 50 ओवर्स का मैच खेला गया.

3. श्रीलंका पहला ऐसा देश था जो 1996 में वर्ल्ड कप की मेज़बानी के दौरान जीत दर्ज कर पाया. इसके साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतने वाली भी ये पहली टीम थी.

4. वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी नीदरलैंड के नोलन इ. क्लार्क (47 साल, 257 दिन) थे.

5. सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में आठ बार ‘मैन आफ़ दि मैच पुरस्कार’ ले चुके हैं.

6. वर्ल्ड कप में सचिन के नाम सबसे ज़्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है (2003 में 673 रन).

7. कनाडा के 16 वर्षीय खिलाड़ी नीतीश कुमार वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं.

8. ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने सबसे ज़्यादा (46) वर्ल्ड कप मैच खेले हैं.

9. एडम गिलक्रिस्ट ने अपने विकेटकीपींग के दम पर 52 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. 2003 वर्ल्ड कप में इनके नाम 21 खिलाड़ियों को आउट करने का भी रिकॉर्ड है.

10. 1992 के वर्ल्ड कप में प्लेयर्स को पहली बार रंगीन जर्सी दी गई. जिसके पीछे उनका नाम लिखा था.

11. 1996 में पहली बार भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे वर्ल्ड कप मैच को बीच में ही रुकवा दिया गया था.

- जब भारत हार की ओर बढ़ रहा था तभी गुस्साए लोग मैदान में बोतलें फेंकने लगे.

12. 2003 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शोएब अख़्तर ने इंग्लैंड के खिलाड़ी निक नाइट के सामने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंक कर एक रिकॉर्ड बना दिया.

13. ऑयरलैंड के खिलाड़ी केविन ओ ब्राइन ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ़ 50 गेंदो पर शतक जड़ कर सबसे तेज़ शतक बनाने का ख़िताब अपने नाम किया.

14. ऑस्ट्रेलिया के मशहूर गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राह ने वर्ल्ड कप मैचों में 71 विकेट चटके हैं. 2007 वर्ल्ड कप में उन्होंने 27 विकेट ले कर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की.

15. सौरव गांगुली और राहुल द्रविड ने वर्ल्ड कप मैच में 318 रन की साझेदारी निभाई.

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment