मोदी-जयललिता की आपत्तिजनक तस्वीर से हंगामा
नई दिल्ली: आईएडीएमके नेता व तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता और प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर पर बवाल खड़ा हो है। दरअसल किसी ने श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जयललिता और मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर में जयलिलता को मोदी की याद में खत लिखते दिखाया गया है और दूसरी तरफ मोदी की तस्वीर एक दिल में लगाई गई है। इस तस्वीर पर एनडीए की सहयोगी पीएमके ने ऐजरात जताया है।
दरअसल वेबसाइट पर एक लेख दिया गया है जिसका शीर्षक है- ‘जयललिता के प्रेम पत्र मोदी के लिए कितने सार्थक हैं?’ लेख के साथ यह आपत्तिजनक तस्वीर भी दी गई है। इस लेख में श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों को पकडऩे और उसके बाद उन्हें छोडऩे को लेकर बात की गई है। लेख में कहा गया है कि हाल में भंडारनायके सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के निमंत्रण पर आए बीजेपी के उच्चस्तरीय डेलिगेशन ने साफ किया था कि दोनों देशों के संबंधों के बीच में तमिलनाडु नहीं आएगा।
इस लेख में जयललिता को नखरे छोडऩे की सलाह देते हुए कहा गया है कि वे अपने मछुआरों के लिए भारतीय सीमा में दूसरी जगह ढूंढें। इतना ही नही लेख में यह भी कहा गया है कि जयललिता को जल्द ही पता चल जाएगा कि नरेंद्र मोदी उनके नखरों और धमकियों पर नाचने वाली कठपुतली नहीं हैं। उन्हें अपने कार्यों से मोदी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment