आज गाँव में भामाशाह योजना के लिए शिविर लगा है | आप सोच रहे होगे की भामाशाह योजना क्या है ?
भामाशाह योजना राजस्थान सरकार की एक महिला स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण योजना है। इस योजना के माध्यम से बीपीएल परिवारों, कमजोर वर्ग के कास्तकार आदि गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए बैंक खाते खुलवाना और उन्हे स्मार्ट कार्ड जारी करना जिसके माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि, नारको कार्य में मिलने वाली राशि, परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर पेंशन की व्यवस्था आदि कल्याणकारी कार्यो सम्मिलित हैं।
डांगियावास में ये शिविर 25 अगस्त से 26 अगस्त तक रहेगा |
कृपया इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठाये ,
इसके लिए निम्न लिखित कागजात की आवश्यकता पड़ेगी
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- वोटर id कार्ड
- घर की मुख्य औरत के 5 फोटो
- बिजली बिल की कॉपी
- राशन कार्ड
- जॉब कार्ड
- स्टूडेंट के सारे डॉक्यूमेंट
-

0 comments:
Post a Comment