डांगियावास से बड़ली तक सिक्स लेन का प्रस्ताव, 228 करोड़ खर्च का अनुमान
जोधपुर. पीडब्ल्यूडी ने डांगियावास से बड़ली तक रिंग रोड को सिक्स लेन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाया है। विभाग के प्रस्ताव के अनुसार 43.6 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 228 करोड़ रुपए लागत आने का अनुमान है। मॉनिटरिंग कमेटी की हाल में आयोजित बैठक में डांगियावास से बड़ली तक के वर्तमान में टू लेन यानी 12 मीटर चौड़े मार्ग को सिक्स लेन यानी 26 मीटर चौड़ा करने के साथ सड़क के मध्य में 1.7 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाने पर सहमति बनी। पीडब्ल्यूडी की गणना के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन औसतन 38 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। रिंग रोड के रूप में बनी सड़क डांगियावास से उचियारड़ा फांटा, गांव भटिंडा, सरदारसमंद, गुड़ा विश्नोइयान, सांगरिया फांटा, झंवर रोड होते हुए डाली बाई मंदिर, चौपासनी-चौखा से बड़ली तक जाएगी।
विस्तार के लिए सड़क के दोनों ओर 100 मीटर जमीन उपलब्ध
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान 12 मीटर सड़क का विस्तार कर सिक्स लेन का रूप देने के लिए भूमि अवाप्त करने का काम पूर्व में हो चुका है। विभाग के अधीन अभी सड़क के दोनों ओर 100-100 मीटर भूमि उपलब्ध है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुरेश व्यास के अनुसार यह मार्ग तीन नेशनल हाइवे जोधपुर, पाली बाड़मेर क्राॅस करते हुए निकलने के कारण कई मायनों में अति महत्वपूर्ण माना गया है। इसी मार्ग से सेना के वाहन भी निकलते हैं, साथ ही ऑयल डिपो और माइनिंग एजुकेशन हब होने से सभी को सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। वहीं कुड़ी हाउसिंग बोर्ड इस मार्ग पर बसीं अन्य कॉलोनियों में रहने वालों को सहूलियत होगी।

0 comments:
Post a Comment