लॉन्च हुआ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर वाला कैनवास नाइट केमिओ, कीमत 11999 रु.
(Canvas Knight Cameo A290)
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स की तरफ से कैनवास नाइट केमिओ (Cameo A290) स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही टेक वर्ल्ड में इसके आने की खबरें आम हो गई थीं। इस फोन का डिजाइन काफी कुछ कैनवास नाइट की तरह ही है। मेटैलिक फिनिश के साथ ये आईफोन जैसा लुक देता है।
कैनवास नाइट केमिओ की कीमत 11999 रुपए रखी गई है। ये कैनवास नाइट से कम कीमत का है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन पहले वेरिएंट कैनवास नाइट के आगे थोड़ी फीकी हैं। कैनवास नाइट का ये मिड-रेंज वर्जन फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। एक खास बात जो माइक्रोमैक्स के इस फोन में है वो है इसक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर। इस रेंज के कम स्मार्टफोन्स ही यूजर्स को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की सुविधा देते हैं।
क्या होता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर-
प्रोसेसर में 'कोर' सेपरेट प्रोसेसिंग यूनिट्स होती हैं। ये असल में मल्टीटास्किंग और स्पीड के लिए होती हैं। सिंगल कोर प्रोसेसर की तुलना में मल्टीकोर प्रोसेसर ज्यादा तेजी से काम करेगा और मल्टीटास्किंग के लिए भी अच्छा होगा। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सिंगल कोर की तुलना में 8 गुना ज्यादा तेज होता है।
डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 4.7 इंच (11.9 सेंटिमीटर) की IPS डिस्प्ले स्क्रीन है। ये स्क्रीन HD रेजोल्यूशन (1280*720 पिक्सल) देती है। कैनवास नाइट केमिओ की स्क्रीन डेन्सिटी 312 पिक्सल प्रति इंच की है। कीमत के हिसाब से डिस्प्ले फीचर्स अच्छे कहे जा सकते हैं।
इस फोन में 1.4 GHz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कैनवास नाइट की तरह ही नाइट केमिओ में भी ट्रू-ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी आठों लेयर एक साथ काम कर सकती हैं। मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में 1 GB रैम दी गई है।
About Atul
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment