चीनी एप्पल Mi 3, जानें कीमत के हिसाब से फीचर्स में है कितना दम?

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

चीनी एप्पल Mi 3, जानें कीमत के हिसाब से फीचर्स में है कितना दम?





चीनी एप्पल Mi 3, जानें कीमत के हिसाब से फीचर्स में है कितना दम?

(Xiaomi Mi 3)

गैजेट डेस्क। चीनी स्मार्टफोन मेकर XIAOMI ने भारत में 15 जुलाई को अपने तीन नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं।  Mi 3, Redmi 1S और Redmi Note नाम से लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स की कीमत 13999 रुपए, 6999 रुपए और 9999 रुपए है। ये फोन खास तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकेंगे। चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi को चीन का एप्पल कहा जाता है। ये कंपनी एप्पल जैसी बॉडी और फीचर्स वाले फोन कम दाम में बनाती है। 

ये स्मार्टफोन कम कीमत के कारण माइक्रोमैक्स, कार्बन और लावा जैसी कंपनियों के साथ-साथ मोटो G को भी टक्कर दे सकते हैं। इन सभी कंपनियों के स्मार्टफोन इसी कीमत में लगभग Mi3 और रीडमी जैसे फीचर्स देते हैं।
 
ये फोन देखने में तो ठीक लग रहा है, लेकिन क्या वाकई कीमत के हिसाब से इसे खरीदने में फायदा होगा?
 
Dangiyawasnews.blogspot.com अपने इस रिव्यू के जरिए आपको बताने जा रहा है कीमत के हिसाब से इस फोन के फीचर्स कैसे हैं? 


Mi3- 

डिस्प्ले-

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन है। इसी के साथ 1080*1920 पिक्सल का फुल एचडी रेजोल्यूशन दिया गया है। इस फोन की कैपेसिटिव टच स्क्रीन 441 पिक्सल प्रति इंच का डिस्प्ले देती है। Xiaomi mi3 की स्क्रीन 16 मिलियन कलर डिस्प्ले कर सकती है। आजकल आने वाले लगभग सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ये स्क्रीन फीचर्स मौजूद हैं। इसलिए 14000 रुपए की रेंज में इस फोन को बुरा नहीं कहा जा सकता है। 

Xiaomi कंपनी का डिस्प्ले या तो LG या फिर शार्प द्वारा बनाया जाता है। ये कुछ-कुछ वैसा ही है, जैसा एप्पल अपने गैजेट्स की स्क्रीन पर लगाता है। स्क्रीन टाइप IPS LCD डिस्प्ले का है। ये फोन Xiaomi के अपने यूजर इंटरफेस पर काम करता है, जो आम तौर पर ज्यादातर चीजें व्हाइट बैकग्राउंड पर दिखाता है। इसलिए लाइट और ज्यादा ब्राइटनेस की जरूरत नहीं पड़ती है। 

इस फोन का डिस्प्ले रेशियो 16:9 का है। ये मूवी देखने के लिए, गेम्स के लिए और फोन रीडिंग के लिए भी काफी बेहतर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से इस फोन के डिस्प्ले फीचर्स काफी अच्छे हैं। 
जब xiaomi mi3 को चीन में लॉन्च किया गया था, तब इसके दो वेरिएंट्स दिए गए थे। एक में टेग्रा चिपसेट और दूसरे में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर। भारत में इसका स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वेरिएंट (3G) लॉन्च किया गया है। 

पावर के मामले में ये फोन 2.3 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर इस्तेमाल करता है। ये प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 8274AB है। प्रोसेसर के मामले में ये फोन काफी अच्छा कहा जा सकता है। सबसे खास बात ये है कि इस फोन का हार्डवेयर LTE (4G) भी सपोर्ट करता है। खास तौर पर अगर हम कीमत की बात करें तो 14000 रु. की रेंज में ऐसे हार्डवेयर फीचर्स के साथ आपको कम फोन मिलेंगे। 
 
मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए एड्रिनो 330 GPU के साथ 2 GB रैम दी गई है। इसी के साथ, 2 GB रैम दी गई है। ये मेमोरी हैवी ऐप्स को चलाने में और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर साबित हो सकती है। स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर काफी तेजी से काम करता है, इसलिए यूजर्स को स्पीड को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। 



Xiaomi mi3 का डिजाइन कुछ-कुछ नोकिया N9 की तरह दिखता है। फ्लैट टॉप और बॉटम वाला ये फोन दिखने में स्टाइलिश है। थोड़ा-सा ग्लॉसी लुक देने वाला ये फोन मैट फिनिश के साथ आता है। मेटैलिक लुक बॉडी के साथ इस फोन में फिंगरप्रिंट्स भी आसानी से दिख सकते हैं, जो इसके लुक को थोड़ा खराब कर सकता है। इसकी बॉडी में 3.5 mm का ऑडियो जैक, यूएसबी स्लॉट, पावर बटन, वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। 

नोटिफिकेशन के लिए मल्टीकलर LED लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है।
 
इंटरनल मेमोरी सिर्फ 16 GB है और मेमोरी कार्ड की सुविधा भी यूजर्स को नहीं दी गई है। हो सकता है, कम मेमोरी के कारण कुछ यूजर्स निराश हो जाएं। नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 128 GB तक एक्सटर्नल मेमोरी बढ़ाने की सुविधाएं मिलने लगी हैं, लेकिन कीमत को देखते हुए कुछ हद तक इस फीचर को नजरअंदाज किया जा सकता है।  

इसलिए डिजाइनिंग और मेमोरी के मामले में xiaomi का mi3 स्मार्टफोन अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हो सकता है। 14000 रुपए की रेंज में सिर्फ 16 GB मेमोरी यूजर्स को कम ही लगेगी। 



कैमरा-

13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ इस फोन में डुअल LED फ्लैश की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए दिया गया है। 

f2.2 अपेरचर का लेंस अच्छी फोटोग्राफी के लिए दिया गया है। मैनुअल शटर, स्पीड कंट्रोल ऑटो फोकस जैसे फीचर्स के कारण नॉर्मल डे लाइट कंडीशन में इस फोन से अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। mi3 के कैमरा फीचर्स औसत से अच्छे तो हैं, लेकिन इसे बेस्ट नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, 14000 रुपए की रेंज में 13 मेगापिक्सल कैमरा देने वाले कम स्मार्टफोन्स ही भारतीय बाजार में मिलेंगे, लेकिन फिर भी अगर आप सिर्फ कैमरा के लिए फोन खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में एक बार किसी अन्य वेरिएंट को भी जांच लें। इस फोन में HDR, मैक्रो और लो लाइट कंडीशन जैसे फोटो इफेक्ट भी हैं जो यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। 

बाकी फीचर्स-
 
एंड्रॉइड 4.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला ये फोन शायद अपने सॉफ्टवेयर के कारण यूजर्स को निराश करे। जहां मोटो G, E, X में एंड्रॉइड किटकैट 4.4.4 अपडेट्स आने लगी हैं और गूगल ने एंड्रॉइड 5.0 की झलक पेश कर दी है, वहीं एक साल पुराने एंड्रॉइड जेलीबीन 4.3 का इस्तेमाल किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में थोड़ा अजीब है। किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 3000 रुपए की रेंज में भी स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी ने अभी इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में, पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स की आंखों में खटक सकता है। 
 

एक और चीज जो लोगों को बुरी लग सकती है, वो है सिंगल सिम का इस्तेमाल। ये फोन रेग्युलर सिम साइज की सिम सपोर्ट करता है। 
 
कनेक्टिविटी के मामले में वाई-फाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.0, NFC, 3.5 mm का ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी सपोर्ट दिया गया है। 3G फीचर के साथ इस फोन को एक औसत स्मार्टफोन कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। अब ये भारतीय यूजर्स को कितना लुभा सकता है, ये तो वक्त ही बताएगा। 






क्यों खरीदें-
 
* कम कीमत में अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो स्टाइलिश हो, 4G फीचर दे, कैमरा अच्छा हो और परफॉर्मेंस के हिसाब से काफी बेहतरीन फीचर्स दे तो xiaomi mi3 को आप खरीद सकते हैं। चीनी एप्पल में स्पीड, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में यूजर्स को अच्छे फीचर्स मिलेंगे। डिस्प्ले के मामले में भी Xiaomi mi3 एक अच्छा फोन साबित हो सकता है। 

क्यों ना खरीदें-

कीमत की बात करें तो भारतीय ग्राहकों के लिए 14000 रुपए की रेंज काफी बड़ी कीमत साबित हो सकती है। ऐसे में सिर्फ 16 GB इंटरनल मेमोरी और सिंगल सिम सपोर्ट वाला ये फोन कई लोगों को पसंद नहीं भी हो सकता है। इसके अलावा, एक और बात ये है कि इस फोन में एंड्रॉइड 4.3 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। अगर गौर किया जाए तो इस समय भारत में सबसे सस्ता एंड्रॉइड किटकैट 4.4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम वाला सेलकॉन का स्मार्टफोन Campus A35K भी 2999 रुपए की कीमत में आ रहा है। ऐसे में यूजर्स के लिए चीनी ब्रांड पर पैसे लगाना घाटे का सौदा भी साबित हो सकता है। 





Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment