कार और जीप का रजिस्ट्रेशन महंगा, ग्रीन टैक्स भी दोगुना
जोधपुर. परिवहन विभाग में कार-जीप सहित सभी चार पहिया वाहनों का पंजीयन महंगा हो गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी जारी होते ही सभी आरटीओ व डीटीओ को नई दरों पर पंजीयन के आदेश जारी कर दिए गए। कार-जीप का रजिस्ट्रेशन डेढ़ से तीन प्रतिशत महंगा किया गया है। इसके अलावा पर्यावरण के नाम पर लागू ग्रीन टैक्स को भी दोगुना कर दिया गया है। डीटीओ मोहम्मद रफीक के अनुसार राज्य सरकार ने 14 जुलाई को ही राजपत्र जारी कर नई दर पर पंजीयन के आदेश दे दिए थे।
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment