आकर्षक ऑफर्स के साथ लांच हुआ 'माइक्रोमैक्स कैनवस बीट'

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आकर्षक ऑफर्स के साथ लांच हुआ 'माइक्रोमैक्स कैनवस बीट'



आकर्षक ऑफर्स के साथ लांच हुआ 'माइक्रोमैक्स कैनवस बीट'
नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स ने आखिरकार एयरसेल के साथ हाथ मिलाकर माइक्रोमैक्स कैनवस बीट को लांच किया है। कंपनी द्वारा लांच किए गए इस डिवाइस को खासतौर पर 'म्यूजिक लवर्स' द्वारा जरूर इस्तेमाल किया जाएगा। डिवाइस में पहले से एयरसेल की म्यूजिक एप्लीकेशन व 1,000 गाने डाले गए हैं।
9,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में लांच हुए माइक्रोमैक्स कैनवस बीट को खासतौर पर एयरसेल की ओर से मार्केट में प्रस्तुत किया जा रहा है। एयरसेल आपको इस डिवाइस पर विभिन्न कॉल व इंटरनेट डाटा सुविधाएं भी प्रदान करेगा।
माइक्रोमैक्स कैनवस बीट खरीदने पर आपको 118 रुपये का टॉकटाइम (118 रुपये का रीचार्ज कराने पर), पहले 6 महीनों के लिए सभी लोकल व एसटीडी कॉल 1 पैसा/सेकेंड, पहले 6 महीनों के लिए मुफ्त 1 जीबी इंटरनेट डाटा और साथ ही आईएसडी कॉल के लिए भी कुछ सुविधाएं मिल सकती हैं।
इन ऑफर्स के अलावा माइक्रोमैक्स कैनवस बीट में एंड्रायड 4.2 जेली बीन, डुअल सिम सपोर्ट, 5 इंच क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर ब्रॉडकॉम बीसीएम23550 प्रोसेसर व 1 जीबी रैम है। इसके अलावा एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर व 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 4 जीबी इंटरनल मेमोरी व 1900 एमएएच की बैट्री है जो आपको 5 घंटे का टॉकटाइम बैकअप दे सकती है।
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment