यदि आप अपने बच्चे की पढाई को लेकर परेशान है की आपका बच्चा स्कूल से घर आने के बाद पढाई नहीं करता है, और इधर उधर में अपना समय व्यर्थ करता है तो अब आपको चितिंत होने की आवश्यकता नहीं है क्युकी आज आइदान जी सेंगवा ने डांगियावास को "महादेव कोचिंग सेंटर " की सौगात दी है| जो अब आपके बच्चे की पढाई के समय को नियंत्रित करेगे साथ में ही वो आपको अपने बच्च्चे की साप्ताहिक प्रोग्रेस रिपोर्ट देगे ताकि आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर संतुष्ट हो सके| जब हमारे पत्रकार ने आइदान जी से बात की तो उन्होंने बताया की डांगियावास में ज्यादातर किसान वर्ग के लोग है जो की अपने बच्चो की पढाई पर पूरा ध्यान नहीं रख पाते है| इस कारण डांगियावास के बच्चो का शैक्षिक स्तर निरंतर गिरता ही जा रहा है|जो की चिंता का विषय है| यदि बच्चो की नीव ही कमजोर रहेगी तो फिर तो वो लोग अपने उज्व्वल भविष्य से वंचित रह जायेगे | इन्ही बातो को मद्देनजर रखते हुए हमने डांगियावास में कोचिंग सेण्टर की शुरुआत की |
अपने बात आगे बढ़ाते हुए आइदान जी ने बताया की हमारा इंस्टिट्यूट "विद्यार्थी का परिश्रम + अभिभावक का विश्वास + अध्यापक मार्ग दर्शन = निश्शित सफलता" के सूत्र पर कार्य करेगा| आइदान जी ने विश्वास दिलाया की वो शिक्षा के क्षेत्र में डांगियावास की तस्वीर बदल देगे |

0 comments:
Post a Comment