आरपीएससी ने खोला नौकरियों का पिटारा, जल्द करें आवेदन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आरपीएससी ने खोला नौकरियों का पिटारा, जल्द करें आवेदन



rpsc recruitment by medical education department
अजमेर। चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य व वरिष्ठ प्रदर्शक, बायोकेमिस्ट के 258 पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को विज्ञापन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त रखी गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती
आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के अनुसार आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर एंडोक्रायोनॉलोजी में 2 पद, असिस्टेट प्रोफेसर फिजिकल मेडिसिन व रिहेबिलिटेशन के 12 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर पेथोलॉजी 11, असिस्टेंट प्रोफेसर बायॉकेमिस्ट्री 10 पद, असि. प्रो. आप्थर्मोलॉजी 8, असि. प्रो. जनरल सर्जरी 12, असि. प्रो. ऑटोरिनो लैरिंगोलॉजी 7 पद, वरिष्ठ प्रदर्शक पेथोलॉजी 113, वरिष्ठ प्रदर्शक बायोकेमेस्ट्री 57 तथा बायोकेमिस्ट के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होगी।

आवेदक की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। डीएम व एमसीएच अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष अधिकतम आयु होगी। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में निर्घारित आरक्षण की छूट के प्रावधान भी अंकित हैं।

साथ ही अन्य विशिष्ट श्रेणियों में एनसीसी कैडेड प्रशिक्षकों, पंचायत समितियों व राज्य के पब्लिक सेक्टर में कार्यरत उपक्रमों व निगमों में कार्यरत आवेदक को 40 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है।

निर्मुक्त आपातकालीन व राजस्थान राज्य के कारोबार में सेवारत होने पर 40 वर्ष व डीएम व एमसीएच के पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी। अपवादीय मामलों में 5 वर्ष की छूट होगी। आवेदन के पश्चात भी ऑनलाइन संशोधन आवेदन संभव है
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment