मोबाइल काल दरें बढा सकती है एयरटेल
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने यह संकेत दिया. उन्होंने कहा-मुख्य शुल्क दर तथा वसूली वाली दरों में महत्वपूर्ण अंतर को देखते हुए ‘शुल्क’ बढाने की गुंजाइश बनी रहती है.
विट्टल ने कहा कि दीर्घकालिक आधार पर वायस शुल्क दरों को बढाने की गुंजाइश है. हालांकि उन्होंने इस बारे में ब्यौरा नहीं दिया.
उल्लेखनीय है कि 30 जून 2014 को समाप्त पहली तिमाही में एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ 60.9 प्रतिशत बढ़कर 1108 करोड़ रपये हो गया.
भारत में कंपनी की मोबाइल आय में वायस काल कारोबार का लगभग 72 प्रतिशत हिस्सा है. आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 13.3 प्रतिशत बढ़कर 22,962 करोड़ रपये हो गई.
इसके साथ ही कंपनी ने अफ्रीका में अपने दूरसंचार टावरों को बेचने का भी संकेत दिया है लेकिन वह इस बारे में उचित सौदे के इंतजार में है.
About Atul
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment